फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Undeclared power cuts and tripping have villagers frustrated, tripping is happening three times every hour

Jaunpur News: अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग से ग्रामीण बेहाल, हर घंटे में तीन बार हो रही है ट्रिपिंग

Thu, 24 Sep 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Undeclared power cuts and tripping have villagers frustrated, tripping is happening three times every hour
मुफ्तीगंज। क्षेत्र के घुरहूपुर, बेलाव, विजयपुर, आजादनगर, शिवनगर, सूरतपुर सहित आसपास के गांवों में अघोषित बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग से ग्रामीण परेशान हैं। भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी हर घंटे तीन बार ट्रिपिंग हो रही है। पंखे, कूलर और पानी की मोटर नहीं चल रही है। ग्रामीण लक्ष्मण प्रसाद, नीरज, लाला प्रमोद और श्रीकांत यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार शासन ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन क्षेत्र में मुश्किल से सात-आठ घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग ने समस्या और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बिजली संकट का असर खेती और पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। सिंचाई के लिए किसान बिजली पर निर्भर हैं, लेकिन लगातार आपूर्ति बाधित होने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वहीं, बिजली न रहने से पानी की मोटर नहीं चल पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। अवर अभियंता गुलाब प्रजापति ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। समस्या के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed