{"_id":"6ab4383a4fb73b7e19051e7a","slug":"education-is-the-basis-of-a-nations-empowerment-vice-chancellor-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-163483-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ही राष्ट्र के सशक्तीकरण का आधार : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा ही राष्ट्र के सशक्तीकरण का आधार : कुलपति
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से ग्राम देवकली में संचालित निशुल्क प्रेरणा पाठशाला के 64 मेधावी छात्र-छात्राओं को बुधवार को अपोलो पाइप्स लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
विश्वविद्यालय परिसर स्थित उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान के स्मार्ट क्लास में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, पेंसिल किट और बिस्किट प्रदान किए गए। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा वह आधारशिला है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य को उज्ज्वल बनाती है।
समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास केवल एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज को सशक्त बनाता है।
प्रेरणा पाठशाला शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव का उदाहरण है। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रेरणा पाठशाला के संस्थापक प्रो. राज कुमार विभागाध्यक्ष गणित के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने पाठशाला की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साल 2014 से प्रेरणा कोचिंग का संचालन किया जा रहा है।
अपोलो पाइप्स लिमिटेड के डिप्टी रीजनल सेल्स मैनेजर शशिभूषण सिंह ने कहा कि कंपनी अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना उनके शिक्षा के सफर को आसान बनाने की दिशा में सार्थक पहल है।
इस अवसर पर प्रो. सौरभ पाल, डॉ. नृपेंद्र सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, प्रशांत कुमार, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे। संचालन डॉ. इंद्रेश कुमार ने किया।