{"_id":"6a6499cc50e59e866f015593","slug":"video-video-sarafa-karabra-para-yavata-na-lgaya-yana-utapaugdhana-ka-aarapa-pata-patara-para-kasa-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सराफा कारोबारी पर युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पिता-पुत्र पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सराफा कारोबारी पर युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पिता-पुत्र पर केस
कुर्सी रोड क्षेत्र की एक युवती की गायत्री नगर निवासी सराफा विवेक कंचन पर शारीरिक सम्बंध के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाकर उसे ब्लैक मेल कर रहा है। शिकायत पर आरोपी के पिता ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर गुडंबा पुलिस ने सराफा कारोबारी विवेक कंचन और उसके पिता बरातीलाल कंचन के खिलाफ यौन उत्पीड़न, पीछा करने, आपराधिक धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि कुर्सी रोड स्थित गायत्री नगर निवासी विवेक कंचन की मिलन टॉवर में वीके ज्वैलर्स नाम से दुकान है जिसका संचालन वह अपने पिता बराती लाल कंचन के साथ करता है।
30 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि विवेक कंचन कई वर्षों से उसका पीछा कर रहा है और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वह एआई से तैयार तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करता है। उसे, उसकी छोटी बहन और माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी कई बार उसके घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज और अभद्रता कर चुका है।
आरोपी ने पीड़िता की छोटी बहन पर तेजाब फेंकने और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने पहले उसका पर्स और उसमें रखे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे। दस्तावेज लौटाने के बहाने उसे राजस्थान ले जाया गया, जहां उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आरोपी उसे वापस छोड़ गया।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि विवेक कंचन ने उसकी निगरानी के लिए एक व्यक्ति को लगा रखा था, जो उसकी गतिविधियों की जानकारी उसे देता है। वहीं, बरातीलाल कंचन पर पुलिस में शिकायत न करने के लिए धमकाने, गाली-गलौज करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर विवेक कंचन और बरातीलाल कंचन के खिलाफ यौन उत्पीड़न, पीछा करने, धमकी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।