{"_id":"6a649b81504205c5230c093a","slug":"video-sonbhadra-police-solve-robbery-case-involving-a-bullion-trader-two-miscreants-arrested-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र पुलिस ने सराफा व्यापारी से लूटकांड का किया पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार ;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र पुलिस ने सराफा व्यापारी से लूटकांड का किया पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार ;video
सोनभद्र जिले में बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में 18 जुलाई को सर्राफा व्यापारी से हुई लूटकांड का सोनभद्र पुलिस ने खुलासा कर दिया। शनिवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 12,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि 18 जुलाई को चपकी निवासी सर्राफा व्यापारी कुलधीर कुमार छत्तीसगढ़ के रघुनाथनगर साप्ताहिक बाजार से आभूषण बेचकर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे शीशटोला जंगल में बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर चाकू से हमला किया और सोने-चांदी के आभूषण व करीब 40 हजार रुपये नकद से भरा बैग लूट लिया था। घटना के बाद बभनी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।