{"_id":"6a649951cc5c6f42400b9c72","slug":"haryana-weather-heavy-rain-expected-on-july-27-28-monsoon-will-remain-weak-for-the-next-3-days-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: 27-28 जुलाई को भारी बारिश के आसार, अगले 3 दिन मानसून रहेगा कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: 27-28 जुलाई को भारी बारिश के आसार, अगले 3 दिन मानसून रहेगा कमजोर
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 25 Jul 2026 04:39 PM IST
Link Copied
हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले तीन दिन मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी, लेकिन 27 और 28 जुलाई को पूरे हरियाणा में जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसूनी टर्फ हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर होते हुए राजस्थान की ओर पहुंच गई है, जिससे फिलहाल बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। वहीं, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है तथा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर ऊपरी परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से राजस्थान में अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है। पिछले 24 घंटों में महेंद्रगढ़ में 10.5 मिमी, यमुनानगर में 20 मिमी, रोहतक में 18 मिमी और हिसार के ग्रामीण क्षेत्रों में 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हिसार शहर में भी गुरुवार शाम करीब पांच बजे हल्की बारिश हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।