{"_id":"6a649c8f861ab216b90750bd","slug":"video-ambulance-traveling-from-nangal-to-chandigarh-meets-with-an-accident-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नंगल से चंडीगढ़ जा रही एक एंबुलेंस हादसे का शिकार, सड़क की रेलिंग में फंसा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल से चंडीगढ़ जा रही एक एंबुलेंस हादसे का शिकार, सड़क की रेलिंग में फंसा वाहन
श्री आनंदपुर साहिब–नंगल मुख्य मार्ग पर चरण गंगा के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। नंगल से चंडीगढ़ जा रही एक एंबुलें मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंगों के बीच फंस गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस गहरी खाई में गिरने से बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे एंबुलेंस नंगल से चंडीगढ़ जा रही थी। चरण गंगा के पास अचानक सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद एंबुलेंस सड़क से नीचे उतरकर पुल की रेलिंगों में फंस गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि रेलिंग एंबुलेंस को नहीं रोकती तो वह गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
इस घटना के बाद एक बार फिर इस मार्ग पर सड़क सुरक्षा और पुलों की रेलिंगों की मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।