{"_id":"6af18fcb9fc2286f6c018a6d","slug":"video-maa-chintpurni-cricket-league-behad-jaswan-beat-rajpur-jaswan-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मां चिंतपूर्णी क्रिकेट लीग का आगाज, बेहड़ जसवां ने पहले मुकाबले में राजपुर जसवां को 72 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मां चिंतपूर्णी क्रिकेट लीग का आगाज, बेहड़ जसवां ने पहले मुकाबले में राजपुर जसवां को 72 रन से हराया
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:48 PM IST
Link Copied
चक्क खेल मैदान में सोमवार को मां चिंतपूर्णी क्रिकेट लीग का आगाज हुआ। स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 15 नवंबर तक चलने वाली इस लीग में क्षेत्र की 21 टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेजबान बेहड़ जसवां और राजपुर जसवां के बीच खेला गया, जिसमें बेहड़ जसवां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 रन से जीत हासिल की।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेहड़ जसवां की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी राजपुर जसवां की टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 83 रन ही बना सकी। इस तरह बेहड़ जसवां ने मुकाबला 72 रन से अपने नाम कर लिया।
बेहड़ जसवां के विकेटकीपर बल्लेबाज अंशु को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने महज 30 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन की आक्रामक पारी खेली।
उद्घाटन समारोह में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे, विशेषकर चिट्टे के खिलाफ चल रहे अभियान को जनआंदोलन का रूप देना जरूरी है, ताकि युवा पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दिया जा सके।
विधायक ने टूर्नामेंट के पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के समापन के बाद अप्रैल में अंब मैदान में एक अन्य बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने की योजना है। इसमें क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत से एक टीम को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, आयोजन समिति अध्यक्ष शादी लाल गोस्वामी, उपाध्यक्ष नरेश बरोटिया, उपप्रधान डॉ. राजपाल शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।