{"_id":"6a65acb314cbc6aa8a0f1a9b","slug":"video-congresss-fateh-march-in-amritsar-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कांग्रेस का फतह मार्च, छात्रों के समर्थन में केंद्र पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कांग्रेस का फतह मार्च, छात्रों के समर्थन में केंद्र पर बोला हमला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में चल रहे आंदोलन के समर्थन में रविवार को अमृतसर में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए 'फतह मार्च' निकाला। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सौरव मदान उर्फ मित्थू मदान की अगुवाई में निकाला गया यह मार्च विरासती मार्ग से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक पहुंचा, जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में नारेबाजी की। पत्रकारों से बातचीत में सौरव मदान ने दावा किया कि छात्रों के लंबे आंदोलन के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ, जिसे उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शुरुआत से ही छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।
मदान ने मांग की कि दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने पेपर लीक मामलों को केंद्र सरकार की विफलता बताया। साथ ही पंजाब सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जल्द ही पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग को लेकर भी आंदोलन तेज करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।