{"_id":"6a65aaa268867b3b6a0c804d","slug":"video-kargil-vijay-diwas-2026-dharamshala-war-memorial-lt-gen-akash-johar-pays-tribute-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas 2026: धर्मशाला वार मेमोरियल में शहीदों को नमन, लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Vijay Diwas 2026: धर्मशाला वार मेमोरियल में शहीदों को नमन, लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर ने दी श्रद्धांजलि
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:05 PM IST
Link Copied
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर रविवार को धर्मशाला स्थित वार मेमोरियल में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल के बीच समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैनिक और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर, एवीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) 9 कोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर ने कहा कि कारगिल युद्ध के वीरों का साहस, समर्पण और बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम में सेना के अधिकारी, जवान, पूर्व सैनिक और अन्य गणमान्य लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे समारोह के दौरान देशभक्ति का वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।