{"_id":"6a64b8f7c450f2ebd80c3661","slug":"negligence-during-the-monsoon-will-not-be-tolerated-people-should-not-face-any-inconvenience-parmar-kangra-news-c-95-1-kng1046-246725-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लोगों को नहीं होनी चाहिए परेशानी : परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लोगों को नहीं होनी चाहिए परेशानी : परमार
Sun, 26 Jul 2026 06:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग को सतर्क रहने के निर्देश
स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने और सड़कों की निगरानी पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर/सुलह (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने बरसात के मौसम को देखते हुए जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही के कारण आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
परमार ने कहा कि बरसात के दौरान पेयजल स्रोतों के दूषित होने की आशंका बढ़ जाती है। सुलह विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में पीलिया के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनकी एक प्रमुख वजह दूषित पेयजल मानी गई थी। ऐसे में जल शक्ति विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्रत्येक गांव और घर तक नियमित रूप से स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल पहुंचे।
उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजनाओं की लगातार निगरानी करने, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराने के निर्देश दिए। विधायक ने लोक निर्माण विभाग को भी सभी मुख्य और संपर्क सड़कों पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
परमार ने कहा कि बरसात के दौरान स्कूली बच्चों, सरकारी कर्मचारियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि लोगों को आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें।