फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amit-shah-yogi-adityanath-welcome-nandan-nilekani-led-high-powered-task-force-on-exam-reforms

'अब नहीं होगा परीक्षा तंत्र से खिलवाड़': टास्क फोर्स के गठन पर बोले अमित शाह, CM योगी ने दी क्या प्रतिक्रिया?

Sun, 26 Jul 2026 11:07 PM IST
Devesh Tripathi आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 26 Jul 2026 11:07 PM IST
सार

परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए गठित नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली हाई पावर्ड टास्क फोर्स का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है। अमित शाह ने कहा कि सरकार परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने और पेपर लीक जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। योगी आदित्यनाथ ने इसे विद्यार्थियों के भविष्य और निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन
amit-shah-yogi-adityanath-welcome-nandan-nilekani-led-high-powered-task-force-on-exam-reforms
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को परीक्षा प्रणाली में सुधारों को लेकर नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में हाई पावर्ड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से टास्क फोर्स के गठन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मोदी सरकार हमारी नई पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर सुधार के सिद्धांत पर काम करती है।"
विज्ञापन


अमित शाह ने टास्क फोर्स के गठन पर क्या कहा?
उन्होंने कहा, "व्यापक परीक्षा सुधारों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में एक उच्चाधिकार प्राप्त टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में कोई भी हमारे परीक्षा तंत्र की पवित्रता से खिलवाड़ न कर सके।"
विज्ञापन


अमित शाह ने आगे कहा कि हम पेपर लीक के दोषियों को ऐसी सजा देंगे, जो नजीर बनेगी, और यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में कोई भी इस तरह का अपराध करने का साहस न कर सके।"
विज्ञापन
विज्ञापन


टास्क फोर्स पर क्या बोले सीएम योगी?
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टास्क फोर्स के गठन पर प्रतिक्रिया दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक उच्चाधिकार प्राप्त कार्यबल का गठन करोड़ों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय प्रत्येक प्रतिभा को निष्पक्ष अवसर, प्रत्येक विद्यार्थी के परिश्रम को न्याय और परीक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के करोड़ों युवाओं की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

नंदन नीलेकणि की टीम में कौन कौन?
प्रधानमंत्री ने बताया कि यह टास्क फोर्स परीक्षा सुधारों पर काम करेगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके। अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों का यह ग्रुप एनटीए परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा, खासकर टेक्नोलॉजी और सिस्टम में ढांचागत सुधारों के मामले में। 


इस टास्क फोर्स में टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि, ISRO के पूर्व चेयरमैन एस. सोमनाथ, आईबी के पूर्व डायरेक्टर तपन डेका, आईआईटी चेन्नई के डायरेक्टर वी. कामाकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स एक्सपर्ट अमृत लाल मीणा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed