{"_id":"6a65acaf8842cd5b24077094","slug":"video-grants-totaling-rs32450000-distributed-to-59-panchayats-of-gharota-block-for-development-works-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक घरोटा की 59 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 24 लाख 50 हजार की ग्रांट वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक घरोटा की 59 पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 24 लाख 50 हजार की ग्रांट वितरित
पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण विकास को और गति देने के उद्देश्य से विधानसभा हलका भोआ के ब्लॉक घरोटा के अंतर्गत आने वाली 59 पंचायतों को बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 24 लाख 50 हजार रूपए की राशि वितरित की गई है। मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने कहा कि 'रंगला पंजाब' स्कीम के तहत हलका भोआ को कुल 5 करोड़ की ग्रांट प्राप्त हुई है। इसमें से आज ब्लॉक घरोटा की पंचायतों को 3 करोड़ 24 लाख 50 हजार की राशि वितरित की गई है। इससे पहले ब्लॉक नरोत जैमल सिंह की पंचायतों को 1 करोड़ 30 लाख और बमियाल क्षेत्र की पंचायतों को 35 लाख की विकास राशि जारी की जा चुकी है। इस तरह हलके के लिए प्राप्त हुई पूरी 5 करोड़ की ग्रांट विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों के लिए वितरित की जा चुकी है। इन रूपयों से कम्युनिटी हॉल का निर्माण, कब्रिस्तानों और श्मशान घाटों का सुधार, गंदे पानी की निकासी के लिए नालियों और नालों का निर्माण, सड़कों और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे गांवों के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी। मंत्री ने सभी सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों को अपील की कि विकास के लिए मिली राशि को पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और बिना किसी भ्रष्टाचार के लोक कल्याण के कामों पर खर्च किया जाए। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा सर्व नरेश सैनी सचिव माझा जोन पंजाब बी.सी. विंग, पवन कुमार भारद्वाज चेयरमैन ब्लॉक समिति घरोटा, नितिन ठाकुर सदस्य जिला परिषद, रोबिन सिंह कटारूचक, विभिन्न गांवों की पंचायतों के सरपंच और पंच, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।