फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young boy dies after being shot by licensed revolver

Punjab: लाइसेंसी रिवॉल्वर की गोली लगने से युवक की मौत, अकाली दल के नेता का बेटा था मृतक; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Jul 2026 04:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 04:56 PM IST
सार

लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने के कारण 35 वर्षीय एडवोकेट अमनिंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक अकाली दल के वरिष्ठ नेता का बेटा था। 

विज्ञापन
Young boy dies after being shot by licensed revolver
गोली लगने से युवक की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मोगा जिले के नजदीकी कस्बा बुट्टर कलां में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने के कारण 35 वर्षीय एडवोकेट अमनिंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक एडवोकेट अमनिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता हरभूपिंदर सिंह लाडी के बेटे थे। 
विज्ञापन


वह शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई, जो सीधे उन्हें जा लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किन परिस्थितियों में और कैसे चली। 
विज्ञापन


एडवोकेट अमनिंदर सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों में शोक की लहर फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोगों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। सूचना मिलते ही थाना बंधनी कलां की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना बंधनी कलां के एसएचओ जसविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल शव को दौधर शव गृह में रखवाया गया है। मृतक की बहन के विदेश से आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed