फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Cabinet Minister Harpal Singh Cheema statement on the Education Minister resignation

'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवा शक्ति की जीत': मंत्री चीमा बोले- युवाओं की जिद के आगे झुकी BJP

Sun, 26 Jul 2026 04:33 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 04:33 PM IST
सार

 कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं के लिए बड़ी जीत है। युवा शक्ति के आगे भाजपा ने घुटने टेक दिए। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Harpal Singh Cheema statement on the Education Minister resignation
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस्तीफा युवा शक्ति की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं की जिद के आगे घुटने टेक दिए हैं। चीमा ने कहा कि उम्मीद है कि इससे शिक्षा प्रणाली का पुनर्गठन करने, पेपर लीक की समस्या को हल करने जैसे बड़े सुधार और विद्यार्थियों के लिए बड़े बदलाव होंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भी इस इस्तीफे को करोड़ों विद्यार्थियों, युवाओं और लोकतंत्र की जीत करार दिया। उन्होंने जोर दिया कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। पेपर लीक खत्म करने और बड़े सुधारों पर काम करने की जरूरत है। कंग ने आंदोलन का नेतृत्व करने वाले विद्यार्थियों और युवाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की हर कोशिश की। विद्यार्थियों की हिम्मत और एकता ने केंद्र को पीछे हटने पर मजबूर किया।
विज्ञापन


छात्रों का शांतिपूर्ण संघर्ष
विरोध कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज हुआ और कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने के इंतजाम में भी रुकावट डालने की कोशिश की गई। इन सभी मुश्किलों के बावजूद विद्यार्थी एकजुट रहे। उन्होंने सरकार को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होने तक अपना शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखा। कंग ने भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को तानाशाही रवैया अपनाने के खिलाफ चेतावनी दी। कंग ने कहा कि यदि सरकार विद्यार्थियों, किसानों और कर्मचारियों की आवाजें नजरअंदाज करती रही। तो लोग लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंतर मंतर पर शुरू हुआ संघर्ष अपने मुकाम पर पहुंचा : संधवां
पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने भी इस इस्तीफे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जंतर मंतर पर शुरू हुआ संघर्ष अपने मुकाम पर पहुंच गया है। संधवां ने इसे देश के विद्यार्थियों, नौजवानों और लोकतंत्र की जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed