{"_id":"6a65aefe7eecdfcbe70cd812","slug":"video-shimla-jbt-teachers-protest-campus-system-choura-maidan-2026-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Teachers Protest: नई परिसर प्रणाली के खिलाफ शिमला में हजारों जेबीटी शिक्षकों का महाप्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Teachers Protest: नई परिसर प्रणाली के खिलाफ शिमला में हजारों जेबीटी शिक्षकों का महाप्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:27 PM IST
Link Copied
नई परिसर प्रणाली (कैंपस सिस्टम) के विरोध में हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का आंदोलन रविवार को राजधानी शिमला पहुंच गया। चौड़ा मैदान में आयोजित महाप्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों जेबीटी शिक्षक शामिल हुए। सुबह से ही शिक्षकों के शिमला पहुंचने का सिलसिला जारी रहा, जिससे चौड़ा मैदान शिक्षकों से खचाखच भर गया।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षक नेताओं ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नई परिसर प्रणाली को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने कहा कि नई व्यवस्था से प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी और शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों पर भी इसका असर पड़ेगा।
यह प्रदर्शन 11 जुलाई को माता बगलामुखी मंदिर से शुरू हुई 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा' का समापन भी है। यात्रा के दौरान शिक्षक संघ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर नई परिसर प्रणाली के खिलाफ जनसमर्थन जुटाया और सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाईं।
हालांकि, चौड़ा मैदान में प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए वाहनों की आवाजाही एक तरफ से सामान्य रूप से जारी रखी गई है।
शिक्षक संघ का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।