{"_id":"6a65db285f3b233a270eddae","slug":"video-shimla-gaiety-theatre-craft-fair-madhubani-warli-sarees-women-first-choice-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला के शिल्प मेले में मधुबनी और वर्ली साड़ियों का जलवा, महिलाओं की बनी पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला के शिल्प मेले में मधुबनी और वर्ली साड़ियों का जलवा, महिलाओं की बनी पहली पसंद
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 03:32 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टेवरन हॉल में आयोजित कला एवं शिल्प मेले में इस बार मधुबनी और वर्ली साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनकर उभरी हैं। मेले में पहुंचने वाली महिलाएं इन साड़ियों की बारीक हस्तकला, पारंपरिक डिजाइनों और ग्रामीण जीवन को दर्शाने वाली चित्रकारी को खूब पसंद कर रही हैं।
झारखंड से आए कारीगर शबीर ने बताया कि मधुबनी साड़ियां अपनी जटिल और आकर्षक चित्रकला के लिए प्रसिद्ध हैं। इन पर भारतीय लोक संस्कृति, प्रकृति और ग्रामीण जीवन के विभिन्न दृश्य बेहद बारीकी से उकेरे जाते हैं। वहीं वर्ली साड़ियां अपनी सरल ज्यामितीय आकृतियों और जनजातीय कला शैली के कारण अलग पहचान रखती हैं।
कारीगरों के अनुसार इन साड़ियों को तैयार करने में काफी समय, धैर्य और मेहनत लगती है। हर साड़ी केवल एक परिधान नहीं बल्कि भारतीय लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की एक कहानी को अपने रंगों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करती है।
मेले में मधुबनी कला से सजे सूट 1,800 रुपये, मधुबनी साड़ियां 3,500 रुपये, जबकि वर्ली आर्ट वाले सूट 1,500 रुपये से 3,500 रुपये तक उपलब्ध हैं। पारंपरिक हस्तशिल्प और हस्तनिर्मित परिधानों में रुचि रखने वाले लोग इन उत्पादों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
कारीगरों का कहना है कि ऐसे मेले न केवल उनकी कला को पहचान दिलाते हैं बल्कि देशभर की पारंपरिक लोक कलाओं को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।