{"_id":"6a658a6042478499ac0cfe3d","slug":"video-congresss-victory-march-in-moga-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘छात्रों की जीत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में कांग्रेस का विजय मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘छात्रों की जीत’
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने इसे बड़ी जीत करार दिया है। इसी कड़ी में मोगा में जिला कांग्रेस की ओर से विजय मार्च निकाला गया।।जानकारी के अनुसार, नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। आरोप है कि सरकार ने मांग पूरी करने के बजाय प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान विभिन्न विपक्षी दलों ने भी छात्रों का समर्थन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी गिरफ्तारी दी। कांग्रेस का कहना है कि लगातार दबाव और विरोध के चलते आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, जिसे पार्टी छात्रों की जीत मान रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि भाजपा सरकार में पहली बार ऐसा हुआ है जब सरकार को जनदबाव के आगे झुकना पड़ा है।
इसी जीत के उपलक्ष्य में मोगा में जिला प्रधान हरि सिंह खाई और हल्का इंचार्ज मालविका सूद की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि धर्मेंद्र प्रधान को भविष्य में किसी भी महत्वपूर्ण पद पर दोबारा नियुक्त न किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि देश के छात्रों की आवाज की जीत है और आगे भी ऐसे मुद्दों पर पार्टी छात्रों के साथ खड़ी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।