{"_id":"6a658566288e0630bb0d8eac","slug":"video-kargil-vijay-diwas-2026-brigadier-khushal-thakur-kargil-war-memories-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas 2026: ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर बोले- कारगिल युद्ध लड़ना मेरे लिए गर्व, आज भी याद है हर पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Vijay Diwas 2026: ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर बोले- कारगिल युद्ध लड़ना मेरे लिए गर्व, आज भी याद है हर पल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:26 AM IST
कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध के नायक और पूर्व सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने युद्ध के दिनों को याद करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध लड़ना उनके जीवन का सबसे बड़ा गर्व है। उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों और दुश्मन की लगातार गोलाबारी के बावजूद भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विजय हासिल की और देश का तिरंगा शान से लहराया।
ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बताया कि तोलोलिंग की पहाड़ी पर कब्जा करना कारगिल युद्ध का सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण मिशन था। उस समय वह 18 ग्रेनेडियर्स का नेतृत्व कर रहे थे। इस मिशन में 25 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसके बाद हम्प और टाइगर हिल पर भी भारतीय सेना ने विजय हासिल की।
उन्होंने कहा कि कारगिल की ऊंची चोटियों पर माइनस तापमान, सिर छिपाने तक की जगह नहीं और ऊपर से दुश्मन की लगातार फायरिंग जैसी परिस्थितियों में भी भारतीय सैनिक पीछे नहीं हटे। सैनिकों के साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने असंभव दिखने वाले मिशन को भी सफल बना दिया। उन्होंने कहा कि आज भी युद्ध का हर दृश्य और हर पल उनकी स्मृतियों में ताजा है।
ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय और आज के दौर में काफी अंतर है। आज भारतीय सेना पहले की तुलना में कहीं अधिक आधुनिक, सशक्त और तकनीकी रूप से सक्षम है। वर्तमान समय में चीन और पाकिस्तान जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं, लेकिन भारतीय सेना हर स्थिति का मुकाबला करने में पूरी तरह सक्षम है।
उन्होंने कहा कि अब युद्ध केवल आमने-सामने की लड़ाई तक सीमित नहीं हैं। आधुनिक तकनीक युद्ध की रणनीति का अहम हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि ड्रोन तकनीक के प्रभावी उपयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में युद्धों में अत्याधुनिक तकनीक और ड्रोन की भूमिका और बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।