फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   manali trekking tragedy trekker swept away body found beas river

Manali Trekking Tragedy: मझाच नाले में बहा ट्रेकर, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, ब्यास नदी से मिला शव

Sun, 26 Jul 2026 11:36 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 26 Jul 2026 11:36 AM IST
सार

कुल्लू के मनाली में ट्रेकिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनाग-मझाच क्षेत्र से लौटते समय जम्मू निवासी धनंजय वर्मा मझाच नाले के तेज बहाव में बह गए। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने पूरी रात संयुक्त सर्च अभियान चलाया। रविवार सुबह वशिष्ठ चौक के पास ब्यास नदी से उनका शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
manali trekking tragedy trekker swept away body found beas river
मनाली के मझाच नाले में बहने के बाद ट्रेकर का शव ब्यास नदी से बरामद किया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में ट्रेकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रेकिंग पूरी कर लौट रहे 10 सदस्यीय दल का एक ट्रेकर तेज बहाव वाले मझाच नाले में बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ ने पूरी रात संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाया। रविवार सुबह वशिष्ठ चौक के समीप ब्यास नदी से ट्रेकर का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान धनंजय वर्मा निवासी उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नाला पार करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को 10 ट्रेकर्स का दल शनाग और मझाच क्षेत्र की पहाड़ियों में ट्रेकिंग के लिए गया था। ट्रेकिंग पूरी कर लौटते समय टीम प्रभारी धनंजय वर्मा मझाच नाला पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नाले का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव की चपेट में आने से वह बह गए।
विज्ञापन


पूरी रात चला संयुक्त सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सोलंगनाला से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। देर रात एनडीआरएफ की टीम भी अभियान में शामिल हो गई। तीनों एजेंसियों ने पूरी रात संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यास नदी किनारे मिला शव
रविवार सुबह वशिष्ठ चौक के समीप ब्यास नदी किनारे धनंजय वर्मा का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उनके भाई कनव वर्मा ने की। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने शव को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।


डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि सभी कानूनी औपचारिकताएं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में ट्रेकिंग के दौरान नदी-नालों को पार करते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed