{"_id":"6a65c5f5512270be270052c1","slug":"video-rishabh-chauhan-wins-bronze-vietnam-pencak-silat-mandi-honour-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sports Achievement: वियतनाम में कांस्य पदक जीतकर लौटे ऋषभ चौहान का मंडी में जोरदार स्वागत, पेंचक सिलाट एसोसिएशन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports Achievement: वियतनाम में कांस्य पदक जीतकर लौटे ऋषभ चौहान का मंडी में जोरदार स्वागत, पेंचक सिलाट एसोसिएशन ने किया सम्मानित
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:01 PM IST
Link Copied
वियतनाम में आयोजित 10वीं सीनियर एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटे हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी ऋषभ चौहान का रविवार को मंडी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने समारोह आयोजित कर खिलाड़ी को सम्मानित किया और उसकी उपलब्धि पर खुशी जताई।
एसोसिएशन की ओर से ऋषभ चौहान को शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।
प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि 15 से 23 जुलाई तक वियतनाम में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में ऋषभ चौहान ने टेंडिंग (फाइट) स्पर्धा के अंडर-45 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने बताया कि ऋषभ चौहान पिछले चार वर्षों से मंडी स्थित हेमांग मार्शल आर्ट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। लगातार मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सम्मान समारोह में प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आजाद, कार्यकारिणी सदस्य दैवग्य अवस्थी और रोहन, मंडी जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पारस वैद्य, संयुक्त सचिव राकेश कुमार, देविंदर कुमार और विजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एसोसिएशन के चेयरमैन एचडी पंचानी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, बृज लाल, संयुक्त सचिव शेर सिंह, कोषाध्यक्ष बनिता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी ऋषभ चौहान को बधाई दी और भविष्य में देश-प्रदेश के लिए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।