{"_id":"6a65ab780cff346b070bad96","slug":"video-kargil-vijay-diwas-2026-gagal-naik-mehar-singh-tribute-mandi-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas 2026: गागल में शहीद नायक मेहर सिंह को श्रद्धांजलि, वीरांगना राजो देवी का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Vijay Diwas 2026: गागल में शहीद नायक मेहर सिंह को श्रद्धांजलि, वीरांगना राजो देवी का सम्मान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:08 PM IST
27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को मंडी जिले के गागल में देशभक्ति और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। पूर्व सैनिक लीग इकाई लडभड़ोल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीद नायक मेहर सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। समारोह में पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने की। इस दौरान शहीद नायक मेहर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए और सैन्य सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोगिंदरनगर और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ के एनसीसी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। प्रथम अधिकारी प्रताप सिंह और द्वितीय अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने शहीद को सलामी दी। पूरे परिसर में 'भारत माता की जय' के नारों से देशभक्ति का माहौल गूंज उठा।
समारोह के दौरान शहीद नायक मेहर सिंह की वीरांगना पत्नी राजो देवी को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक लीग और एनसीसी अधिकारियों ने उनके त्याग और योगदान को नमन किया।
लीग अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश के 527 जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। इनमें हिमाचल प्रदेश के 52 और मंडी जिले के 12 वीर सपूत शामिल थे। उन्होंने बटालिक सेक्टर में गंभीर रूप से घायल हुए सेवानिवृत्त सूबेदार जगदीश चंद का भी विशेष उल्लेख किया, जो समारोह में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रवीण शर्मा ने सभी पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लीग के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, सचिव जगदीश चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।