Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Allegations of negligence against Park Hospital in Panipat; woman dies after heart stent procedure performed without permission.
{"_id":"6a65b0cb96652e5824076edc","slug":"video-allegations-of-negligence-against-park-hospital-in-panipat-woman-dies-after-heart-stent-procedure-performed-without-permission-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में पार्क अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, बिना अनुमति हार्ट स्टेंट डालने के बाद महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में पार्क अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, बिना अनुमति हार्ट स्टेंट डालने के बाद महिला की मौत
सेक्टर-29 थाना क्षेत्र स्थित पार्क अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता कुलदीप, जो मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले हैं और वर्तमान में रमेश नगर, पानीपत में किराये पर रह रहे हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जुलाई 2026 को उनकी मां गुड्डी देवी का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जीटी रोड स्थित पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों का आरोप है कि 25 जुलाई को डॉक्टरों ने बिना उनकी अनुमति के गुड्डी देवी के दिल में स्टेंट (छल्ला) डाल दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि अस्पताल की ओर से फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए और परिजनों को इस प्रक्रिया की जानकारी तक नहीं दी गई। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।
कुलदीप का कहना है कि उनकी मां की मौत डॉक्टर की लापरवाही और अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन उन पर कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा है।
सूचना मिलने पर एएसआई ऋषि प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 106(1) और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।