{"_id":"6a65ffbc288e0630bb0d8f30","slug":"video-video-garakhapara-lka-ekasaparasava-para-galta-thasha-sa-aae-taraka-na-pakaapa-ma-mara-takakara-tha-ka-mata-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आए ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा से आए ट्रक ने पिकअप में मारी टक्कर, दो की मौत
अंबेडकरनगर कटका क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक का गलत दिशा से आना बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 75.600 पर लखनऊ लेन में एक पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही कटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
जांच में सामने आया कि ट्रक संख्या NL-01AG-0519 गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान उसकी सामने से आ रही पिकअप संख्या UP-36AT-2015 से जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में पिकअप चालक सद्दाम व उसमें सवार सत्यनारायण लोधी निवासी ग्राम कमरौली, थाना कमरौली, जनपद अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक चालक कल्लू व खलासी संतोष वाजपेयी निवासी गोविंदनगर, कानपुर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भियांव भेजा गया है।
कटका थाना प्रभारी अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।