{"_id":"6a663623cf7e994f3b05f7c4","slug":"video-wanted-accused-arrested-for-obtaining-two-passports-using-forged-documents-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार; VIDEO
फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने के आरोपी मोहम्मद तारिक को गंभीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज थी और वह काफी समय से वांछित चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा कूटरचित पासपोर्ट एवं अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में गंभीरपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवालने बताया कि 13 मई को वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव की तहरीर पर गंभीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। आरोप था कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव निवासी मोहम्मद तारिक ने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलते हुए अलग-अलग पासपोर्ट बनवा लिए थे। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। रविवार को उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ रोहुआ मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।