{"_id":"6a65e39de270b5fd920c827f","slug":"video-kargil-vijay-diwas-rajeev-bindal-ek-ped-maa-ke-naam-plantation-drive-sirmaur-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas: कारगिल के अमर वीरों को नमन, डॉ. राजीव बिंदल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kargil Vijay Diwas: कारगिल के अमर वीरों को नमन, डॉ. राजीव बिंदल ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:08 PM IST
Link Copied
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने माजरा स्थित शहीद स्मारक पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बिंदल ने कारगिल विजय दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके दृढ़, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व, राजनीतिक इच्छाशक्ति और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य ने विश्व पटल पर भारत की शक्ति और संकल्प का परिचय कराया। इस अवसर पर शहीद राजेश कुमार वर्मा की पत्नी राखी वर्मा को सम्मानित कर उनके परिवार के बलिदान को नमन किया गया। इसके उपरांत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. बिंदल ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना है। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। बिंदल ने बताया कि भाजपा ने प्रदेशभर में अगस्त माह तक एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के करीब आठ हजार पोलिंग बूथों पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता लगभग 25 पौधे रोपित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित करने का जनआंदोलन है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।