{"_id":"6a65907e6926ff865c041d16","slug":"video-lkhanauu-ka-vakasanagara-ma-ghara-ka-satara-nprma-ma-lga-aaga-thamakal-na-eka-ghata-ma-paya-kab-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के विकासनगर में घर के स्टोर रूम में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के विकासनगर में घर के स्टोर रूम में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
राजधानी लखनऊ में विकासनगर सेक्टर-6 स्थित एक मकान के प्रथम तल पर बने स्टोर रूम में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे आग लग गई। स्टोर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने घर के सदस्यों को सूचना दी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
विकासनगर सेक्टर-6/669 निवासी कुमार सौरभ ने बताया कि उनकी आईटी कंपनी है और वह अपने माता-पिता व पत्नी के साथ रहते हैं। परिवार के सभी सदस्य भूतल पर रहते हैं, जबकि प्रथम तल पर स्टोर रूम बना हुआ है। सुबह करीब 8:30 बजे स्टोर में आग लगने की जानकारी मिली। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है। आग से स्टोर में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।