Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shillai sirmaur bike rider shot head cousin helmet bullet death

हिमाचल: शिलाई में बाइक सवार को सिर के पीछे लगी गोली, पीजीआई ले जाते समय मौत; हेलमेट में फंसी मिली गोली

Wed, 11 Nov 2026 09:45 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 11 Nov 2026 09:45 AM IST
सार

सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। हैरानी की बात यह रही कि गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनाई दी और परिजन इसे हादसा समझते रहे। करीब आठ घंटे बाद बाइक चालक के हेलमेट में गोली मिलने पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
shillai sirmaur bike rider shot head cousin helmet bullet death
हेलमेट से मिली गोली और साथ ही चोट दिखाता बाइक चालक रविंद्र। - फोटो : स्रोत: ग्रामीण

विस्तार

चलती बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के सिर को चीरकर गोली बाइक चला रहे उसके चचेरे भाई के हेलमेट में जा धंसी। गोली लगने से खजान सिंह (55) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका चचेरा भाई रविंद्र (30) बाल-बाल बच गया। हैरानी की बात यह है कि न तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी और न ही किसी को गोली लगने का अहसास हुआ। करीब आठ घंटे तक मौत की वजह चोट लगना समझी जाती रही। शाम को बाइक चालक के हेलमेट पर गोली का निशान और उसके भीतर फंसी गोली मिली तो पूरे घटनाक्रम का रहस्य गहरा गया। शिलाई उपमंडल की पंचायत कोटी उतरोऊ के आवत गांव के समीप हुई इस घटना से सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार सुबह खजान सिंह निवासी जामु कोटी (रेणुकाजी) अपने चचेरे भाई रविंद्र के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। दोनों एक गांव में मेहमाननवाजी के बाद वहां से निकले थे। रास्ते में अचानक पीछे बैठे खजान सिंह अचेत हो गए। वह बाइक से नीचे गिर पड़े। रविंद्र को उस समय न तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी और न ही यह अंदेशा हुआ कि पीछे बैठे उसके चचेरे भाई को गोली लगी है। शुरुआत में चोट लगने की वजह पत्थर लगना समझी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजान सिंह को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना का राज शाम करीब चार बजे खुला। रविंद्र ने जब अपना हेलमेट देखा तो उस पर गोली का निशान नजर आया। बाद में हेलमेट में गोली का निशान और उसके भीतर फंसी गोली मिली। इसके बाद उन्हें पूरे घटनाक्रम का पता चला।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली पीछे बैठे खजान सिंह के सिर को चीरकर निकली और बाइक चला रहे रविंद्र के हेलमेट में जा धंसी। हेलमेट में गोली मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। रविंद्र ने बताया कि उन्हें भी चोट आई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था। शिलाई थाना प्रभारी (एसएचओ) की अगुवाई में पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंच रही थी। यहां मृतक के परिजनों और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाने थे। पुलिस के अनुसार बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और गोली लगने से जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक घायल हुआ है।

नालागढ़ में पड़ोसी पर फायरिंग; तीन गोलियां लगीं, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के वार्ड नंबर-7 में निकास नाली के निर्माण को लेकर हुए विवाद में मंगलवार सुबह एक पड़ोसी ने पिस्टल से युवक पर फायरिंग कर दी। इस हमले में मोहम्मद असलम को तीन गोलियां लगीं। आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। 

गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मोहम्मद असलम और उसके पड़ोसी साहिल के बीच निकास नाली के निर्माण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ गया और साहिल ने पिस्टल निकालकर असलम पर गोलियां चला दीं। तीन गोलियां लगने से असलम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत नालागढ़ अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चिकित्सक डॉ. तमन्ना के अनुसार, असलम के पेट में दो  और टांग में एक गोली लगी है। पेट में गोली लगने से उसके अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है। सूचना मिलते ही बद्दी के एसपी विनोद धीमान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि आरोपी को पांच घंटे में पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed