{"_id":"6a659069ea9bb877e50814eb","slug":"video-shimla-protest-against-barnala-lathicharge-gadar-front-safai-karamchari-union-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Protest: पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में शिमला में प्रदर्शन, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Protest: पंजाब में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में शिमला में प्रदर्शन, राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:13 AM IST
पंजाब के बरनाला में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों और नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को शिमला में गदर फ्रंट और सफाई कर्मचारी यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन दोपहर 3:05 बजे सीटीओ (CTO) परिसर में शुरू हुआ और शाम 4:00 बजे तक शांतिपूर्वक चला। प्रदर्शन के बाद सभी प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति और पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान गदर फ्रंट और सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
विरोध प्रदर्शन में गदर फ्रंट के संयोजक रवि कुमार दलित, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नागेश, सचिव अशोक कुमार, बाबा साहब वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रीतपाल मट्टू, भाजपा समर्थित पार्षद बिट्टू पना, पूर्व पार्षद रजनी, कर्म चंद भाटिया, सीटू प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और विवेक कश्यप सहित कई सामाजिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।