{"_id":"6a65e6f824ce042e740190c9","slug":"video-video-talb-ka-jamana-sa-hataya-avathha-kabja-jasab-sa-dhahaii-budara-va-tana-kamara-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा, जेसीबी से ढहाई बाउंड्री व तीन कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा, जेसीबी से ढहाई बाउंड्री व तीन कमरे
नवाबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में वर्षों से तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को रविवार को कब्जेदार ने स्वयं हटवा दिया। जेसीबी मशीन की मदद से बाउंड्री वाल और तीन पक्के कमरों को ध्वस्त कर तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
बताया जाता है कि वर्ष 2015 में गांव निवासी मोहम्मद रफीक ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। मामला तभी से उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में विचाराधीन है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 29 जुलाई को निर्धारित है। सुनवाई से पहले ही कब्जेदार अब्दुल खालिक ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया।
रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर तालाब की भूमि पर बनी बाउंड्री वाल और छोटे-बड़े तीन कमरों को गिरा दिया गया, जिससे सरकारी भूमि पूरी तरह कब्जामुक्त हो गई। मौके पर स्थानीय राजस्व कर्मियों ने भी स्थिति का जायजा लिया।
हल्का लेखपाल विनीत कुमार ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के संबंध में संबंधित पक्ष ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।