{"_id":"6a6598e5e05ec3107009e765","slug":"video-power-crisis-due-to-strike-by-outsourced-employees-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली संकट, मोगा में 12 घंटे से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल से बिजली संकट, मोगा में 12 घंटे से अंधेरा
पंजाब में बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता पर साफ दिखाई देने लगा है। मोगा के वधवा सिंह नगर में पिछले 12 घंटे से ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे इलाके के लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग के ऑनलाइन कंप्लेंट नंबर पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। जब संबंधित क्षेत्र के जेई और अन्य अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके पास काम करने के लिए कोई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि सभी आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
ऐसे में फिलहाल समस्या का समाधान संभव नहीं हो पा रहा है। इस स्थिति को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। वार्ड के कांग्रेस नेता डॉ. नूर धालीवाल ने कहा कि मौजूदा सरकार में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारी लंबे समय से हड़ताल पर हैं, जिसके चलते आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 12 घंटे से बिजली न होने के कारण भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों सहित लोग बेहद परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, नहीं तो लोग मजबूर होकर सड़कों पर उतर कर पदर्शन करेंगे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।