{"_id":"6a6596d0dc53e49d4b06bccb","slug":"video-army-valour-saluted-at-kashi-vishwanath-dham-on-kargil-vijay-diwas-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में सेना के शौर्य को किया नमन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में सेना के शौर्य को किया नमन, VIDEO
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में नमामि गंगे की ओर से भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए विशेष प्रार्थना व श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बाबा विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार और प्रतिष्ठित भारत माता मूर्ति के सम्मुख देश के वीर शहीदों की आत्मा की शांति और सुरक्षा बलों के लिए मंगल कामना की गई। प्रार्थना करके सेना के शौर्यवीरों को कृतज्ञतापूर्वक याद किया गया।देश की रक्षा के लिए दुर्गम पहाड़ियों और विपरीत परिस्थितियों में लड़ने वाले वीर सपूतों के सर्वोच्च त्याग को नमन किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि यह दिन वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है। कारगिल युद्ध 5000 फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया। इसमें हमारी सेना के उत्साह और वीरता ने पाकिस्तान को धूल चटाई। 27 साल पहले भारतीय सेना ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तानी सेना ने घुसपैठ कर जिन जगहों पर कब्जा कर लिया था, भारत के जांबाज फौजियों ने उन दुर्गम स्थानों पर दोबारा तिरंगा लहराया था। आयोजन में नीरज सिंह, सौरभ पाण्डेय , शशिभूषण पाण्डेय, अर्जुन सिंह , नमन पाण्डेय,गोलू यादव, अंकित यादव, शुभम गुप्ता, राकेश कुमार भावेश आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।