{"_id":"6a659778e5fcf186cb0b901b","slug":"video-lahaul-kadu-nala-landslide-video-foreign-tourist-camera-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lahaul Landslide Video: विदेशी पर्यटक के कैमरे में कैद हुई कडू नाला की खौफनाक तबाही, सामने आया हादसे का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul Landslide Video: विदेशी पर्यटक के कैमरे में कैद हुई कडू नाला की खौफनाक तबाही, सामने आया हादसे का वीडियो
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:43 AM IST
Link Copied
लाहौल-पांगी सीमा पर कडू नाला के पास हुए भीषण भूस्खलन का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक विदेशी पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद किया, जो घटना के समय उदयपुर से पांगी की ओर जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पहाड़ी से भारी चट्टानों और मलबे के गिरने का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार विदेशी पर्यटकों का एक दल उदयपुर की ओर से पांगी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कडू नाला के गोरना क्षेत्र के पास अचानक पहाड़ी दरक गई। देखते ही देखते भारी मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। हालात बिगड़ते देख विदेशी पर्यटक वहां से वापस लौट गए।
प्रत्यक्षदर्शी विदेशी पर्यटक के कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थर और सड़क पर मची अफरातफरी साफ नजर आ रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हादसे की भयावहता को बयां कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि इसी हादसे में एक सूमो वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गया था। इस दर्दनाक हादसे में छह माह की मासूम बच्ची सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग सुरक्षित बच गए थे। राहत एवं बचाव अभियान कई घंटों तक चला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।