{"_id":"6af1896fdc9c65387a0530a3","slug":"video-kullu-forest-fire-diwali-sultanpur-bhekhli-maharaja-valley-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर कुल्लू के जंगलों में भड़की आग, सुल्तानपुर से महाराजा घाटी तक उठती रहीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर कुल्लू के जंगलों में भड़की आग, सुल्तानपुर से महाराजा घाटी तक उठती रहीं लपटें
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:21 PM IST
Link Copied
दिवाली पर रोशनी और आतिशबाजी के बीच कुल्लू जिले के जंगलों में आग की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी। दिवाली की रात से लेकर सोमवार तक अलग-अलग क्षेत्रों में जंगलों में आग लगती रही। कहीं आतिशबाजी तो कहीं पटाखों से निकली चिंगारियों के कारण जंगलों में आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर आग की लपटें दूर से दिखाई देती रहीं।
जिला मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर के पीछे दिवाली की रात जंगल में आग लग गई। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और उसे बुझाने में सफलता हासिल की।
वहीं, भेखली जंगल के साथ लगते पीज, खोखण और दियार क्षेत्रों में रातभर आग सुलगती रही। जंगलों में लगातार उठती लपटों से आसपास के क्षेत्रों में चिंता बनी रही।
सोमवार सुबह महाराजा घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इसके अलावा दोपहर करीब एक बजे कुल्लू-भुंतर सड़क के किनारे टीकरा बाबड़ी में बाबा बालक नाथ मंदिर के साथ लगते क्षेत्र में भी आग भड़क उठी।
घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दिवाली के दौरान जिले के कई वन क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं ने एक बार फिर जंगलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आतिशबाजी के दौरान बरती गई लापरवाही वन संपदा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।