{"_id":"6af18f1c3916d94265013b30","slug":"video-kullu-tobacco-free-yuva-campaign-4-launch-2026-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू, युवाओं को नशे की लत से बचाने पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 शुरू, युवाओं को नशे की लत से बचाने पर रहेगा फोकस
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:45 PM IST
Link Copied
युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने और समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने सोमवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का जिला स्तरीय शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि तंबाकू का सेवन युवा पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी और ई-सिगरेट जैसे उत्पाद कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में युवाओं को इनकी लत से बचाने के लिए जागरूकता के साथ सामूहिक प्रयास करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज का सामूहिक दायित्व भी है। परिवार, शिक्षण संस्थानों और पंचायतों को मिलकर युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान का शुभारंभ 28 अक्तूबर को नई दिल्ली में किया गया था। यह 60 दिवसीय अभियान 26 दिसंबर तक चलेगा। जिला कुल्लू में अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के साथ-साथ गांवों को भी तंबाकू मुक्त करने पर विशेष जोर रहेगा। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा सके।
अभियान के दौरान तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक माध्यमों के जरिए युवाओं को अभियान से जोड़ने की पहल की जाएगी।
डॉ. ठाकुर ने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि कोई भी बच्चा या युवा तंबाकू सेवन की शुरुआत न करे। वहीं, जो लोग पहले से तंबाकू का सेवन कर रहे हैं, उन्हें इस आदत को छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।