Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Power outage in Amritsar for two days; residents, distressed by the heat, blocked the road.
{"_id":"6a66d250eba8bedaf203164e","slug":"video-power-outage-in-amritsar-for-two-days-residents-distressed-by-the-heat-blocked-the-road-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में दो दिन से बिजली गुल, गर्मी से बेहाल लोगों ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में दो दिन से बिजली गुल, गर्मी से बेहाल लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। जोड़ा फाटक, मोहकमपुरा चौक, रसूलपुर कल्लर और कृष्णा नगर समेत कई इलाकों में करीब दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए और मोहकमपुरा चौक के पास धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हल्का पूर्वी से कांग्रेस नेता व पूर्व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन दिनेश बस्सी अपने बेटे वंश बस्सी और पार्षद छिंदर बिड़लान के साथ लोगों के बीच धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र की विधायक जीवनजोत कौर ने उनकी समस्याओं की अनदेखी की। लोगों का कहना था कि शनिवार रात से बिजली बंद है, जिससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी साहिल, प्रिंस और गुरदेव सिंह ने कहा कि मजबूरी में उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली बहाल होने तक धरना जारी रहेगा। दिनेश बस्सी ने कहा कि वह जनता के साथ हैं और जब तक लोग धरने पर बैठे रहेंगे, वह भी वहीं रहेंगे। वहीं पार्षद छिंदर बिड़लान ने आम आदमी पार्टी सरकार पर लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। उन्होंने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया, लेकिन लोगों ने स्पष्ट कर दिया कि बिजली आने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।