Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Accused car driver arrested in Faridkot case involving the deaths of two sisters-in-law; family ends sit-in protest after 28 hours.
{"_id":"6a66d0877667c282b807f8f3","slug":"video-accused-car-driver-arrested-in-faridkot-case-involving-the-deaths-of-two-sisters-in-law-family-ends-sit-in-protest-after-28-hours-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में देवरानी-जेठानी की मौत मामले में आरोपी कार चालक गिरफ्तार, 28 घंटे बाद परिवार का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में देवरानी-जेठानी की मौत मामले में आरोपी कार चालक गिरफ्तार, 28 घंटे बाद परिवार का धरना खत्म
फरीदकोट के स्थानीय सादिक रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में देवरानी-जेठानी की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव पिंडी बलोचा निवासी अरविंदर सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों द्वारा पिछले 28 घंटे से जारी सड़क जाम और धरना रविवार शाम समाप्त कर दिया गया।
गौरतलब है कि 24 जुलाई की सुबह शहीद बलविंदर सिंह नगर निवासी संजना और उसकी जेठानी पूजा एक्टिवा पर सवार होकर नहर से घर के लिए पानी भरने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं को कार काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर उसी दिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन गिरफ्तारी में देरी होने पर 25 जुलाई से परिजनों, मोहल्ला निवासियों और विभिन्न इंसाफपसंद संगठनों ने सादिक रोड पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। करीब 28 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।