{"_id":"6a6785d193d548eb60096741","slug":"the-weather-turned-pleasant-following-a-heavy-downpour-amidst-intense-humidity-noida-news-c-1-noi1095-4546992-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज उमस के बीच हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज उमस के बीच हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज उमस के बीच हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना
-जिले का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे नोएडा को सोमवार शाम हुई तेज बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
सोमवार को सुबह से तेज धूप थी, जिससे लोग पसीने से बेहाल थे। पंखे के बिना भी सुकून नहीं मिल रहा था। शाम चार बजे के बाद आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, घरों के अंदर अभी भी उमस महसूस की जा रही है। बारिश के दौरान बाइक और स्कूटी सवारों ने मेट्रो स्टेशन और फुटओवर ब्रिज के नीचे शरण ली। बारिश धीमी होने पर सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की स्थिति भी बनी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 38 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। जिले का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में आर्द्रता 76 फीसदी रही। तेज हवाओं और बादलों की गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।