{"_id":"6a678c8365b042815204fb21","slug":"survey-of-dangerous-potholes-in-the-city-begins-report-to-be-prepared-noida-news-c-1-noi1095-4547811-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर में खतरनाक गड्ढों का शुरू हुआ सर्वे, तैयार होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर में खतरनाक गड्ढों का शुरू हुआ सर्वे, तैयार होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में खतरनाक गड्ढों का शुरू हुआ सर्वे, तैयार होगी रिपोर्ट
-बारिश में गड्ढों के चलते कोई हादसा न हो इसके लिए नोएडा प्राधिकरण की तैयारी, हर गड्ढे का दर्ज होगा ब्योरा
-रिपोर्ट आने के बाद वर्क सर्कल वार सुधार के निर्देश के साथ जिम्मेदारी भी तय होगी, कई जगहों पर स्थिति खतरनाक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में टेलीफोन, बिजली और जल विभागों द्वारा सड़कें और फुटपाथ खोदकर बिना भरे छोड़ने के कारण नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। बारिश से पहले हादसों को रोकने के लिए प्राधिकरण ने इन सड़कों का सर्वे शुरू किया है। नियमों की अनदेखी कर गड्ढे खुले छोड़ने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्राधिकरण का दावा है कि खोदी गई सड़कों का सर्वे शुरू हो गया है। अधिकतर गड्ढे टेलीफोन केबिल बिछाने के कारण हुए हैं। बिजली की भूमिगत लाइन और जल विभाग द्वारा सीवर व पानी निकासी की लाइन डालने से भी खुदाई हुई है। काम कराने वाली एजेंसियां लगातार नियमों की अनदेखी कर रही हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और आंतरिक सड़कों पर खुले गड्ढों से आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे शहर की सड़कों की रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। यह रिपोर्ट जल्द ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सर्वे के दौरान हर गड्ढे का सटीक ब्योरा और उसकी वर्तमान स्थिति दर्ज की जा रही है। यह विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्राधिकरण का यह प्रयास सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए है। इसका उद्देश्य संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है।