{"_id":"6a676efd79b93258d9025502","slug":"iran-rejects-trumps-claim-of-us-talks-says-begging-for-negotiations-is-not-in-our-dna-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran-US Talks: ट्रंप के किस दावे को ईरान ने किया खारिज? बोला- वार्ता की भीख मांगना हमारे डीएनए में नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran-US Talks: ट्रंप के किस दावे को ईरान ने किया खारिज? बोला- वार्ता की भीख मांगना हमारे डीएनए में नहीं
Mon, 27 Jul 2026 08:15 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:15 PM IST
सार
Iran Rejects Trump's Claim:अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया था कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत जारी है। ईरान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं हो रही और बातचीत शुरू करने की पहल भी उसने नहीं की है। आखिर दोनों देशों के बयानों में इतना बड़ा अंतर क्यों है? होर्मुज की स्थिति पर ईरान ने क्या कहा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की अटकलों के बीच दोनों देशों के बयानों में बड़ा विरोधाभास सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के इस दावे के बाद कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत जारी है, ईरान ने इसे साफ तौर पर खारिज कर दिया। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं चल रही है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अमेरिका से बातचीत शुरू करने की पहल करना हमारी प्रवृत्ति (डीएनए) में नहीं है। ईरान का कहना है कि बातचीत की इच्छा अमेरिका की ओर से जताई गई थी, न कि तेहरान की ओर से।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान ने ट्रंप के दावे पर क्या कहा?
ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अमेरिका और ईरान के बीच इस समय कोई वार्ता नहीं हो रही है। मंत्रालय ने उन दावों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि तेहरान बातचीत दोबारा शुरू करना चाहता है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, ईरान ने ऐसी कोई पहल नहीं की है। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत की शुरुआत करना "हमारी प्रवृत्ति (डीएनए) में नहीं है"। ईरान का यह बयान ट्रंप के उस दावे के बिल्कुल विपरीत है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।
विज्ञापन
सैन्य कार्रवाई रुकने के बाद क्या बदली स्थिति?
हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य हमलों पर लगातार दूसरे दिन रोक बनी रही। इससे यह उम्मीद जगी कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक प्रयास आगे बढ़ सकते हैं। सैन्य तनाव कम होने का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी दिखा और तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, सैन्य कार्रवाई रुकने के बावजूद ईरान ने दोहराया कि अमेरिका के साथ किसी तरह की वार्ता नहीं हो रही है। यानी संघर्ष में अस्थायी विराम और बातचीत शुरू होने को ईरान ने अलग-अलग विषय बताया है।
विज्ञापन