फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria Gunmen Attack At Least 30 Killed in Deadly Raid on Kaduna Community

Nigeria Killings: नाइजीरिया में बंदूकधारियों का खूनी हमला, 30 लोगों की मौत; आखिर क्यों नहीं थम रही हिंसा?

Mon, 27 Jul 2026 09:27 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Mon, 27 Jul 2026 09:27 PM IST
सार

Nigeria Gunmen Attack: नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में बंदूकधारियों ने एक गांव पर हमला कर कम से कम 30 लोगों की हत्या कर दी। कई अन्य लोग घायल हुए हैं और पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वही गांव है, जिस पर पिछले साल भी हमला हुआ था। आखिर इस क्षेत्र में बार-बार ऐसे हमले क्यों हो रहे हैं और इसके पीछे कौन है? आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से पूरे मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Nigeria Gunmen Attack At Least 30 Killed in Deadly Raid on Kaduna Community
नाइजीरिया में 30 लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक बार फिर बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है। कडुना राज्य के काउरा काउंसिल क्षेत्र के नारिडोन गांव में रविवार देर रात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हमले के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मृतकों के शवों को पास के अस्पताल में रखा गया है। इस घटना ने एक बार फिर नाइजीरिया में सुरक्षा व्यवस्था और लगातार बढ़ती हिंसा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक समाज संगठन सदर्न कडुना पीस एंड सिक्योरिटी नेटवर्क के अध्यक्ष डेरेक क्रिस्टोफर ने बताया कि हमला रविवार देर रात हुआ। उन्होंने कहा कि इसी गांव पर पिछले साल भी लगभग इसी समय हमला किया गया था। उनका आरोप है कि सरकार इस इलाके को सशस्त्र हमलों से बचाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे इस समुदाय की सुरक्षा के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। उनके मुताबिक, बार-बार हमलों के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन

हमले के बाद गांव में क्या स्थिति?

स्थानीय निवासी राफेल जोशुआ, जो घायलों की मदद कर रहे हैं, ने बताया कि हमले में मारे गए लोगों के शवों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। वहीं घायल लोगों का इलाज जारी है। हमले के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। इस घटना के कारण कई परिवारों ने अपने परिजनों को खो दिया है और लोग भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले की जिम्मेदारी किसने ली?

हमले के तुरंत बाद किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली। इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे कौन लोग थे। हालांकि, नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में सक्रिय सशस्त्र गिरोह अक्सर ऐसे हमलों और फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इन गिरोहों को स्थानीय स्तर पर 'बैंडिट' कहा जाता है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें ज्यादातर ऐसे पूर्व पशुपालक शामिल हैं, जिन्होंने संसाधनों को लेकर किसानों के साथ लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष के बाद हथियार उठा लिए।

नाइजीरिया में हिंसा की बड़ी वजह क्या?

कुछ अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया केवल बैंडिट गिरोहों की हिंसा से ही नहीं जूझ रहा है। देश का उत्तर-पूर्वी हिस्सा लंबे समय से बोको हराम और उससे अलग हुए इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस जैसे उग्रवादी संगठनों की गतिविधियों से भी प्रभावित है। हालांकि ये संगठन मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व में सक्रिय हैं, जबकि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में बैंडिट गिरोहों की हिंसा लगातार चुनौती बनी हुई है। इसी वजह से कई इलाकों में आम लोगों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed