फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Does Putin want to escalate the war with Ukraine? Russia recruit troops; Zelenskyy's claims spark a stir.

यूक्रेन से जंग बढ़ाना चाहते हैं पुतिन?: रूस पांच लाख सैनिकों की करेगा भर्ती, जेलेंस्की की दावों से मचा हड़कंप

Mon, 27 Jul 2026 06:43 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 27 Jul 2026 06:43 PM IST
सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर ने 3 से 5 लाख नए सैनिकों की भर्ती कर सकते हैं। उनके अनुसार, कम प्रशिक्षण के साथ सैनिकों को युद्ध में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
Does Putin want to escalate the war with Ukraine? Russia recruit  troops; Zelenskyy's claims spark a stir.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही एक बड़ी सैन्य भर्ती करने वाले हैं। लोगों के विरोध के बाद भी पुतिन बड़ी संख्या में लोगों को सीधे युद्ध के मैदान में भेजने वाले हैं। अगर वो ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो बड़ी संख्या में लोगों की जान जाएगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने क्या दावा किया? 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'पुतिन इस युद्ध को रोकने के लिए तैयार नहीं हैं। हमारी खुफिया जानकारी के मुताबिक, वह नई सैन्य भर्ती (मोबिलाइजेशन) की तैयारी कर रहे हैं। उनका इरादा है कि 21 सितंबर को होने वाले ड्यूमा चुनावों के बाद यह कदम उठाया जाए। वह सैनिकों की भर्ती बढ़ाना चाहते हैं। वह इसे खुलकर नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें अपने ही लोगों की प्रतिक्रिया का डर है।
विज्ञापन


जेलेंस्की ने कहा कि अगर हम उनकी सप्लाई, हथियार, पेट्रोल और डीजल की व्यवस्था में रुकावट नहीं डाल पाए और अगर हमारे सहयोगी उनके हमले के खिलाफ पूरी तरह से कड़े प्रतिबंध नहीं लगाते हैं तो वह अक्टूबर की शुरुआत में ऐसा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'उनके देश के अंदर सवाल जरूर उठेंगे'
उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी समस्या बन सकती है क्योंकि उनका लक्ष्य करीब तीन लाख से पांच लाख लोगों को सेना में भर्ती करना है। उनके लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों को भर्ती करना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। हालांकि, इस फैसले को लेकर उनके देश के अंदर सवाल जरूर उठेंगे। मैंने जो सर्वे देखे हैं, उनके मुताबिक रूस के ज्यादातर लोग नई भर्ती के खिलाफ हैं। काफी लोग इस युद्ध के भी खिलाफ हैं लेकिन फिर भी वे पुतिन का समर्थन करते हैं।

बड़ी संख्या में लोगों की जान क्यों जाएंगी? 
जेलेंस्की ने कहा कि वह इतने सारे लोगों को कम समय में अच्छी तरह ट्रेनिंग नहीं दे पाएंगे। इसका मतलब है कि पहले की तरह वह कम ट्रेनिंग पाए हुए लोगों को ही सीधे युद्ध के मैदान में भेजेंगे। इसका नतीजा यह होगा कि बड़ी संख्या में लोगों की जान जाएगी।

अमेरिका और यूरोपीय देशों से क्या अपील की? 
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में हम बहुत तेजी से काम कर सकते हैं। इस युद्ध के शुरुआती वर्षों से ही मैं अमेरिका और यूरोपीय देशों से लाइसेंस देने की अपील करता रहा हूं। हमेशा के लिए नहीं बल्कि सिर्फ इस युद्ध की अवधि तक। हम उत्पादन बढ़ाएंगे और इसे अपने साझेदारों के साथ साझा भी करेंगे। हम इसे किसी और को नहीं बेचेंगे। इसका इस्तेमाल सिर्फ यूक्रेन की जरूरतों और जरूरत पड़ने पर हमारे साझेदारों के लिए होगा।



जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन में होने वाला हमारा घरेलू उत्पादन हमें ड्रोन और कई दूसरी चीजों को मार गिराने में मदद करता है लेकिन हम अभी बैलिस्टिक मिसाइलों को नहीं रोक सकते। हम यूरोप का अपना एंटी-बैलिस्टिक एयर डिफेंस सिस्टम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं लेकिन इसमें समय लगेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed