फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Young woman Indian origin Canada first stopped, engaged in conversation shot point-blank accused arrested

Canada: कनाडा में भारतीय मूल की युवती को पहले रोका, फिर की बातचीत और सामने से मार दी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 03:25 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, टोरंटो।
पीटीआई, टोरंटो। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 27 Jul 2026 03:25 PM IST
सार

कनाडा के टोरंटो में संदिग्ध लक्षित हमले में 26 वर्षीय भारतीय मूल की नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में 37 वर्षीय भारतीय मूल के शरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों के बीच बातचीत के बाद आरोपी ने गोली चलाई।

विज्ञापन
Young woman Indian origin Canada first stopped, engaged in conversation shot point-blank accused arrested
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा के टोरंटो शहर में एक संदिग्ध लक्षित हमले में भारतीय मूल की 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी एक पुलिस ने दी।  उन्होंने बताया कि भारतीय मूल के एक 37 वर्षीय व्यक्ति को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

क्या है मामला? 
टोरंटो पुलिस सेवा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि गोलीबारी की घटना शुक्रवार की सुबह हंबरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड के चौराहे पर हुई। पीड़िता की पहचान नवनीत कौर के रूप में हुई, जबकि ओंटारियो प्रांतीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ब्रैम्पटन निवासी शरनजीत सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने क्या बताया? 
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 7:23 बजे गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, कौर को गोली लगने से घायल पाया। जान बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद, उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांचकर्ताओं के अनुसार, पीड़िता और आरोपी के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को गोली मार दी।  पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। बाद में आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया? 
सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि कौर हंबरवुड बुलेवार्ड पर चल रही थीं, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया, उनसे थोड़ी देर बात की और फिर उन्हें एक गोली मारकर पैदल ही भाग गया। महिला को गिरते देख प्रत्यक्षदर्शी ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को फोन किया।

यह घटना इसी महीने की शुरुआत में अल्बर्टा प्रांत की राजधानी एडमोंटन में एक अन्य महिला की उसके साथी द्वारा हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। दोनों भारतीय मूल के थे। पिछले हफ्ते, 22 वर्षीय रितिश कुमार को गिरफ्तार किया गया और उन पर अपनी 23 वर्षीय साथी दमनप्रीत कौर का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में द्वितीय श्रेणी की हत्या का मामला दर्ज किया गया, जिसे पुलिस ने अंतरंग साथी हत्या के रूप में वर्णित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed