{"_id":"6a66d725982164cc0c0839cf","slug":"several-people-wounded-by-gunfire-at-seattle-festival-hospital-says-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, मची अफरा-तफरी, बच्चे समेत 4 लोग घायल; क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, मची अफरा-तफरी, बच्चे समेत 4 लोग घायल; क्या है पूरा मामला?
Mon, 27 Jul 2026 09:27 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:27 AM IST
सार
अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को खाली कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है, जानिए क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के सिएटल में रविवार रात हुई गोलीबारी में एक बच्चे समेत कम से कम चार लोग घायल हो गए। यह घटना स्पेस नीडल के पास स्थित एक कार्यक्रम स्थल में हुई। एक अस्पताल की प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने तुरंत इस घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी जारी नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की है।
घायलों में कौन-कौन शामिल हैं?
हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता सुसान ग्रेग ने बताया कि अस्पताल में चार घायलों को भर्ती कराया गया है। इनमें एक छोटा बच्चा, 23 साल का एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: क्या जंग का नया मोर्चा खुलने वाला है?: यूक्रेन के हमले से बौखलाया ईरान, अराघची ने कौन से जवाब की बात कही
फूड फेस्टिवल के दौरान कैसे मची भगदड़?
सिएटल सेंटर में पूरे सप्ताहांत बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल चल रहा था। एक चश्मदीद एस्टन वाकोनाबो ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फेस्टिवल में फोटो बूथ के लिए लाइन में खड़े थे। तभी किसी ने उन्हें पीछे से धक्का दिया। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बड़ी संख्या में लोग भागते हुए नजर आए।
वाकोनाबो ने कहा, लोग छिप रहे थे। एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। कई लोग जमीन पर गिर रहे थे और बच्चों की गाड़ियां भी गिर रही थीं। उन्होंने बताया कि उसी समय उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी।