फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mojtaba Khamenei Openly Back Hezbollah, Iranian Leader Calls Resistance the Only Way

इस्राइल को चुनौती दे रहा ईरान?: हिजबुल्ला के समर्थन में आए मोजतबा, कहा- जिहाद और प्रतिरोध ही आखिरी रास्ता

Mon, 27 Jul 2026 09:23 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 27 Jul 2026 09:23 AM IST
सार

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने हिजबुल्ला के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संगठन को इस्राइल के खिलाफ मजबूत चट्टान बताते हुए कहा कि मौजूदा हालात में जिहाद और प्रतिरोध के अलावा आगे बढ़ने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

विज्ञापन
Mojtaba Khamenei Openly Back Hezbollah, Iranian Leader Calls Resistance the Only Way
मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने इस्राइल के खिलाफ हिजबुल्ला के लड़ाकों की खुलकर सराहना की है। उन्होंने हिजबुल्ला को आक्रामकता के खिलाफ मजबूत चट्टान बताते हुए कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ने लेबनानी लड़ाकों की रक्षा को अपनी रणनीतिक नीति का हिस्सा बनाया है।

विज्ञापन


मोजतबा खामेनेई ने हिजबुल्ला को लेकर क्या कहा?
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, मोजतबा खामेनेई ने कहा कि हिजबुल्ला की मजबूती दुनिया भर के उन देशों के लिए हौसले का संदेश बन गई है, जो दमन और वैश्विक अहंकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


शेख नईम कासिम को लिखे जवाब में क्या कहा गया?
सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में खामेनेई ने हिजबुल्ला के महासचिव शेख नईम कासिम और संगठन के लड़ाकों की ओर से भेजे गए वफादारी पत्र का जवाब दिया। उन्होंने उनके धैर्य, बड़प्पन और त्याग की सराहना करते हुए हिजबुल्ला को इस्राइल के खिलाफ प्रतिरोध में सबसे आगे रहने वाली अडिग चट्टान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जिहाद और प्रतिरोध' को लेकर खामेनेई का क्या बयान रहा?
खामेनेई ने कहा कि आज जब दुनिया के कई देश अमेरिकी सरकार और अपराधी जायोनी ताकतों के अत्याचार और दमन से परेशान हैं, तब जिहाद और प्रतिरोध के अलावा आगे बढ़ने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि लेबनान का हिजबुल्ला जिहादी समूहों का नेतृत्व करते हुए इस्राइल और उसके समर्थकों के हिंसक हमलों के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। उनके अनुसार, यह दृढ़ता दुनिया के आजाद देशों के लिए प्रेरणा का संदेश बन गई है।

ईरान ने अपनी रणनीतिक नीति को लेकर क्या कहा?
मोजतबा खामेनेई ने कहा कि इन लड़ाकों की रक्षा करना ईरान की रणनीतिक नीति है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ युद्ध समाप्त करने से जुड़े किसी भी समझौते के लिए लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखना और इस्राइली "आक्रामकता" को पूरी तरह तथा बिना शर्त समाप्त करना पहली शर्त होनी चाहिए।


हिजबुल्ला के विकास को लेकर क्या टिप्पणी की गई?
खामेनेई ने दक्षिणी लेबनान के लोगों के धैर्य और समर्थन की सराहना की। उन्होंने हिजबुल्ला के दिवंगत नेता सैयद हसन नसरल्लाह और अन्य कमांडरों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लड़ाकों ने हिजबुल्ला को एक "छोटे पौधे" से "बड़े पेड़" में बदल दिया और पूरे इस्लामी जगत में लेबनान का सम्मान बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed