फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several people wounded by gunfire at Seattle festival, hospital says

अमेरिका: फूड फेस्टिवल में गोलीबारी, मची अफरा-तफरी, बच्चे समेत 4 लोग घायल; क्या है पूरा मामला?

Mon, 27 Jul 2026 09:27 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Jul 2026 09:27 AM IST
सार

अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को खाली कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है, जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Several people wounded by gunfire at Seattle festival, hospital says
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका के सिएटल में रविवार रात हुई गोलीबारी में एक बच्चे समेत कम से कम चार लोग घायल हो गए। यह घटना स्पेस नीडल के पास स्थित एक कार्यक्रम स्थल में हुई। एक अस्पताल की प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने तुरंत इस घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी जारी नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन


घायलों में कौन-कौन शामिल हैं?
हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर की प्रवक्ता सुसान ग्रेग ने बताया कि अस्पताल में चार घायलों को भर्ती कराया गया है। इनमें एक छोटा बच्चा, 23 साल का एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या जंग का नया मोर्चा खुलने वाला है?: यूक्रेन के हमले से बौखलाया ईरान, अराघची ने कौन से जवाब की बात कही


फूड फेस्टिवल के दौरान कैसे मची भगदड़?
सिएटल सेंटर में पूरे सप्ताहांत बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल चल रहा था। एक चश्मदीद एस्टन वाकोनाबो ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फेस्टिवल में फोटो बूथ के लिए लाइन में खड़े थे। तभी किसी ने उन्हें पीछे से धक्का दिया। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो बड़ी संख्या में लोग भागते हुए नजर आए।

वाकोनाबो ने कहा, लोग छिप रहे थे। एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। कई लोग जमीन पर गिर रहे थे और बच्चों की गाड़ियां भी गिर रही थीं। उन्होंने बताया कि उसी समय उन्हें गोलियों की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed