फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   France Deranged attacker stabs three women in Paris; two in serious condition, accused arrested.

फ्रांस: पेरिस में सनकी हमलावर ने तीन महिलाओं पर चाकू से किया वार, दो की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2026 07:10 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, पेरिस
आईएएनएस, पेरिस Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 27 Jul 2026 07:10 PM IST
सार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक सनकी व्यक्ति ने चाकू से हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। दो की हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर है। ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है औ

विज्ञापन
France Deranged attacker stabs three women in Paris; two in serious condition, accused arrested.
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में सोमवार को एक सनकी शख्स ने चाकू से हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। वहां मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने इसकी जानकारी दी।  

विज्ञापन

गृह मंत्री ने क्या कहा? 
फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने इसकी जानकारी दी। उनके अनुसार, यह हमला सुबह करीब 11:30 बजे (स्थानीय समय) राजधानी के उत्तरी हिस्से के पोर्टे डी क्लिशी इलाके में हुआ। उन्होंने कहा,  'हमले में 19, 24 और 36 वर्ष की तीन महिलाएं घायल हुईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर थी, हालांकि उनकी जान को खतरा नहीं है।'

विज्ञापन

गृह मंत्री ने बताया कि एक महिला की पीठ के निचले हिस्से में जबकि दूसरी के पेट में चाकू लगा। उन्होंने कहा, 'हमलावर को ऑफ ड्युटी पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तार कर लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं
फिलहाल आरोपी की पहचान और हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। नुनेज ने बताया कि आरोपी पूछताछ के दौरान बहकी-बहकी बातें कर रहा था। मंत्री ने लोगों से उसके मकसद को लेकर जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकालने की अपील की।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है? 

वहीं, फ्रांस के एंटी-टेररिज्म प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने कहा कि वह 'पेरिस प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की कार्यवाही पर नजर रख रहे हैं।' इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर हमलावर का बताया जा रहा है। सफेद रंग के कपड़े पहने इस शख्स के बाल बिखरे हुए हैं और ये दोनों हाथों में चाकू लेकर बदहवास से सड़क पार कर रहा है। दूसरी वीडियो में ये सड़क पर गिरा हुआ देखा जा सकता है।

गौरतलब है, कि शनिवार को जर्मनी में हिंसक वारदात हुई थी। राजधानी बर्लिन में कथित कट्टरपंथी शख्स ने किराए की मिनीवैन को प्राइड परेड में घुसा दिया था। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि 29 अन्य लोग घायल हुए थे। क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे परेड के पास पार्टी में आए लोगों पर वैन चढ़ाने के बाद 21 साल के अब्दुल बलौट को पुलिस ने गोली मार दी थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed