फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP Protest Police identified 2873 individuals with criminal backgrounds

CJP Protest: पुलिस ने 2,873 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान की, हिंसा में इनकी भूमिका की होगी जांच

Mon, 27 Jul 2026 09:52 PM IST
Akash Dubey एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 27 Jul 2026 09:52 PM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी में छात्र प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान की है। पुलिस उनकी हिंसा में संलिप्तता की जांच कर रही है।

विज्ञापन
CJP Protest Police identified 2873 individuals with criminal backgrounds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में छात्र प्रदर्शनों के दौरान आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले लोगों की दिल्ली पुलिस ने पहचान की है। पुलिस ने 20 से 25 जुलाई तक प्रदर्शन स्थल पर ऐसे 2,873 लोगों की पहचान की। सूत्रों के अनुसार, इनकी पहचान फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम और तकनीकी माध्यमों से की गई। दिल्ली पुलिस जांच कर रही है कि क्या ये लोग जंतर मंतर और नई दिल्ली के आसपास हुई हिंसा में शामिल थे।

विज्ञापन

जिनकी पहचान हुई है वह अपराधी यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराधों में शामिल हैं। वे हत्या और पॉक्सो अधिनियम के तहत नाबालिगों से जुड़े जघन्य अपराधों में भी संलिप्त हैं। इनमें से कुछ कथित अपराधी बार-बार प्रदर्शन स्थल पर लौटे थे। इन सभी पर गंभीर अपराध दर्ज हैं। कुल 2,873 व्यक्तियों में से 989 का गंभीर अपराधों का पुराना रिकॉर्ड है। पुलिस इन सभी की भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 989 व्यक्तियों में से 101 हत्या के मामलों में शामिल रहे हैं। 62 व्यक्ति हत्या के प्रयास और 284 लूट या डकैती के मामलों में लिप्त पाए गए हैं। 61 दुष्कर्म, 6 पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराधों और 25 छेड़छाड़ या महिलाओं के खिलाफ अपराधों में शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 229 आर्म्स एक्ट के उल्लंघन, 135 झपटमारी, 19 अपहरण और 67 एनडीपीएस/नशीले पदार्थों से संबंधित अपराधों में शामिल थे।
 

विज्ञापन

सीजेपी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सरकार पर समझौते के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को एक्स पर सीधे तौर पर लिखते हुए पुलिस कार्रवाई और छात्रों की गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई है। आशुतोष ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें तुरंत नहीं मानी गईं, तो वे दोबारा धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed