फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Person who identified himself as a Delhi Police SI during CJP protest turned out to be a car washer

SI नहीं कार धोने वाला निकला: CJP प्रदर्शन में खुद को बताया था सब इंस्पेक्टर, नौकरी छोड़ने का किया था दावा

Mon, 27 Jul 2026 09:34 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 27 Jul 2026 09:34 PM IST
सार

जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ने का दावा करने वाला मोहित अहलावत कार धुलाई करने वाला निकला। दिल्ली पुलिस ने इस दावे को फर्जी बताया है।

विज्ञापन
Person who identified himself as a Delhi Police SI during CJP protest turned out to be a car washer
दिल्ली पुलिस ने वायरल वीडियो का किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीजेपी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़ने का दावा करने वाला सब-इंस्पेक्टर (एसआई) मोहित बहादुर कार धुलाई करने वाला है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान फर्जी दावा किया था कि वह दिल्ली पुलिस का एसआई है और दिल्ली पुलिस की नौकरी छोड़कर प्रदर्शन में शामिल हुआ है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को फर्जी करार दिया है। पुलिस ने इसे भ्रामक बताते हुए कहा कि ऐसे वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का फैक्ट चेक जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में एक युवक खुद को दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताता है और दावा करता है कि उसने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली पुलिस ने इस दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया था। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता रंजन ने बताया कि आरोपी का नाम मोहित अहलावत है और वह मूलरूप से हरियाणा के झज्जर डीघाल गांव का रहने वाला है। करीब पांच-छह वर्ष पहले वह बहादुरगढ़ आ गया था और यहां कार धुलाई का काम करता है। पुलिस जल्द ही उसे पूछताछ के लिए बुलाएगी। 

वायरल वीडियो में युवक ने कहा था
वीडियो में युवक कहता कि जिस दिन प्रदर्शन शुरू होना था, उसी दिन उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। उसने दावा किया कि उसने मेडिकल लीव ले ली थी, लेकिन बाद में अधिकारियों का फोन आया और उसे तुरंत ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया। युवक के मुताबिक, उसने छुट्टी बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसके बाद उसने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed