{"_id":"6a6783951d5983ce8d0b11a9","slug":"the-report-submitted-to-the-administration-stated-that-a-negligent-attitude-claimed-the-life-of-an-innocent-child-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101454-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा, लापरवाही भरे रवैये ने ली मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा, लापरवाही भरे रवैये ने ली मासूम की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सहायक प्रबंधक को पीडब्ल्यूडी में वापस भेजेगा प्राधिकरण
- जगह के चुनाव से लेकर काम कराने तक में ठेकेदार और इंजीनियरों की रही लापरवाही
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कलाधाम सोसाइटी में मासूम की मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई चालू है। शासन को निलंबन की संस्तुति भेजने के बाद अब सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी को मूल विभाग पीडब्ल्यूडी में वापस भेजा जाएगा। परियोजना विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि ठेकेदार मनोज जैन के साथ वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी ने अपनी जिम्मेदारियों का ठीक से पालन नहीं किया। इसके चलते मासूम अव्यान की जान गई। बिना जरूरी अनुमति के कार्यस्थल बदलने पर भी सवाल उठाया गया है। इसके लिए प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना गया है।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस का कहना है कि रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसमें प्रबंधक गरिमा सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी के निलंबन की संस्तुति भी विभागीय कार्रवाई की बात कही गई है। वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया है। शासन को उनके खिलाफ निर्णय कार्रवाई के लिए लेना है। कार्रवाई होने तक तीनों को ग्रेनो वेस्ट कार्यालय में अटैच करने का आदेश जारी सोमवार को हो गया। वरिष्ठ प्रबंधक जल की जिम्मेदारी अगले आदेश तक राजीव कुमार को दी गई है। वहीं पथिक स्टेडियम व अन्य खेलों से जुड़े कार्य राजेश कुमार निम देखेंगे।
विज्ञापन
कई स्तर पर हुई गलती, सख्त कार्रवाई होगी
एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जांच में जल विभाग की तरफ से गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। सीईओ का स्पष्ट आदेश है कि सभी जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो। जांच समिति में शामिल ओएसडी अभिषेक पाठक और जीएम प्रोजेक्ट एकेे सिंह को कई चरण में लापरवाही मिली हैं। जांच रिपोर्ट का परीक्षण कर अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई अभी होगी। अभी तक चिंहित पांच जिम्मेदारों में तीनों प्रबंधकों के अलावा दो सुपरवाइजरों पर भी प्राधिकरण अपनी कार्रवाई कर चुका है।