Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
'Save' festival celebrated at Durgiana Temple on the first Sunday of Sawan; newlywed couples observed the tradition.
{"_id":"6a66d07c0d2d376bf60b3529","slug":"video-save-festival-celebrated-at-durgiana-temple-on-the-first-sunday-of-sawan-newlywed-couples-observed-the-tradition-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले रविवार दुर्गियाना मंदिर में सजा 'सावे' का उत्सव, नवविवाहित जोड़ों ने निभाई परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले रविवार दुर्गियाना मंदिर में सजा 'सावे' का उत्सव, नवविवाहित जोड़ों ने निभाई परंपरा
सावन के पहले रविवार को श्री दुर्गियाना मंदिर में पारंपरिक 'सावे' कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर में भगवान लक्ष्मी-नारायण का विशेष सावन श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण नवविवाहित जोड़े रहे, जो फूलों के आभूषणों और पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सावन की इस प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया तथा सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार सावन माह के दौरान 'सावे' की यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस अवसर पर भगवान लक्ष्मी-नारायण के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।